ब्यूरो रिपोर्ट।।।              

 जयपुर। राजधानी में वैशाली नगर पुलिस को चिकित्सक दंपति के बेसमेंट में 514 किलो चांदी चोरी  करने के मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्य सरगना अभियुक्त शेखर अग्रवाल और उसके भांजे जतिन जैन को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि आरोपी शेखर अग्रवाल और जतिन जैन उत्तराखंड हरिद्वार ऋषिकेश में चोरी के बाद फरारी काट रहे थे। आरोपी यहां से नेपाल भागने की फिराक में थे ।लेकिन कमिश्नरेट की डीएसटी वेस्ट और वैशाली नगर थाना पुलिस ने गोपनीय और तकनीकी टीम की मदद से दोनों आरोपियों को धर दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूला। आरोपियों ने चोरी के बाद यह सिल्लिया जयपुर की ही तीन बड़ी फर्मों को बेच डाली। आरोपियों पर करीब 3 से 4 करोड रुपए का कर्जा हो गया था। इस कर्ज को उतारने के लिए चोरी का मास्टर प्लान बनाया। प्लान के तहत आरोपियों ने डॉक्टर दंपति के यहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी अपनी साजिश में शामिल किया । साजिश के तहत आरोपियों ने डॉक्टर के पास का मकान खरीदा। और यहां पर टीन शेड डालते हुए डॉक्टर सुनीत सोनी के बेसमेंट से करोड़ों रुपए की चांदी की सिल्लियां चोरी कर ली। इसके बाद चोरी करने में भूमिका अदा करने वाले सभी हिस्सेदाओं को 500000 से लेकर के 2500000 रुपए तक की रकम दी और उन्हें चलता किया। इसके बाद आरोपियों ने सिल्लियाँ बेचकर अपना कर्जा उतार लिया। पूरे मामले की एसओजी ने पड़ताल करते हुए चुराई गई और बेचान की गई चांदी की सिल्लियों से आई रकम को भी बरामद किया है। साथ ही मामले में शामिल सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है । बहरहाल  पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को एसओजी को सुपुर्द किया जाएगा।