भरतपुर ब्यूरो रिपोर्ट,
मंत्री सुभाष गर्ग होली की रामा-श्यामा के लिये शुक्रवार को भरतपुर शहर के मुख्य बाजारों में होकर निकलेंगे। रामा-श्यामा का कार्यक्रम शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से कुम्हेर गेट से शुरू होगा जो पुराने बिजलीघर पर पहुॅचकर समाप्त होगा। इसी दिन सांय 4 बजे डाॅ. गर्ग भरतपुर से जघीना सडक मार्ग के जीर्णोद्वार कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। शुभारम्भ कार्यक्रम जघीना स्कूल के पास आयोजित होगा तथा शुक्रवार को ही सांय 6 बजे द-पार्क होटल में भरतपुर उद्योग एवं व्यापार संगठन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे और इसके पश्चात वे जयपुर प्रस्थान कर जायेंगे।


0 टिप्पणियाँ