दौसा से दिनेश तिवारी
दौसा जिले के महुआ उपखंड के टिकरी गांव में एक पुजारी की मृत्यु हो जाने के बाद राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा पुजारी के शव को महुआ थाने पर लेकर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। पुजारी की मृत्यु होने के कारणों में लिप्त दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि महुआ थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी पुजारी शंभू दयाल शर्मा की गांव में मंदिर माफी की 26 बीघा भूमि पर महुआ क्षेत्र के भू माफियाओं ने जबरन कब्जा किया हुआ है। पुजारी शंभू दयाल मूकबधिर है जिसका फायदा उठाकर उसकी 2 बीघा भूमि जो कि नेशनल हाईवे पर स्थित है और जिसकी कीमत करोड़ों रुपए हैं उसको भी मात्र 8 लाख रुपये में फर्जीवाड़ा करते हुए रजिस्टर की मिलीभगत से खुद के नाम रजिस्ट्री करवा ली। इस सदमे को पुजारी शंभू दयाल शर्मा बर्दाश्त नहीं कर पाया जब से ही गंभीर रूप से बीमार हो गया कुछ दिनों में उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मृतक पुजारी शंभू दयाल के खिलाफ भू माफियाओं ने साजिश रच के उसकी 26 बीघा भूमि पर जबरन अतिक्रमण किया हुआ है। वह सब रजिस्टार की मिलीभगत से जिन लोगों ने उसकी करोड़ों रुपए की भूमि को 8 लाख रुपए में हड़प लिया जबकि उस भूमि की डीएलसी रेट भी 36 लाख रुपए है। ऐसे में सब रजिस्टार के खिलाफ कार्रवाई हो वह इस मामले में दोषी एक दर्जन भू माफियाओं के खिलाफ व दो अन्य मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ महुआ थाने पर मृतक शम्भु दयाल का शव रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी वह थाने पर शव नहीं उठाएंगे राज्यसभा सांसद ने कहा कि मामले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस भी पूरे मामले में मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं कर रही ऐसे में 26 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाकर दोषियों पर तब तक कार्रवाई नहीं होगी शव को नहीं उठाया जाएगा ।

0 टिप्पणियाँ