हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार की खबर।      

हनुमानगढ़। बीकानेर रेंज के हनुमानगढ जिले के जक्शन थानाधिकारी नरेश गेरा को बेदाग छवि के चलते विभाग द्वारा "अति-उत्तम सेवा मैडल" प्रदान किया जाएगा। ये आदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय जयपुर द्वारा जारी किए गए हैं।  हनुमानगढ जिले में एक मात्र पुलिस निरीक्षक नरेश गेरा व पांच अन्य छुट्टनलाल,दलीप सिंह,इंद्रा देवी,जयवीर सिंह,हरबंस लाल को "अति-उत्तम सेवा चिन्ह" द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान का आधार चयन समिति द्वारा चयनियत अधिकारी के 20 साल के कार्यकाल में बेहतर पुलिस सेवा,वर्क और निर्विवाद छवि रहता है। इस सम्मान के लिए जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा महानिदेशक कार्यालय को नाम अनुमोदित किया जाता है।

इस बार बीकानेर संभाग में कुल 24 पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को  इस सम्मान से नवाजा जाएगा।