सीकर से सुरेंद्र माथुर की खबर

 राज्य सरकार द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में लगाए गए जन अनुशासन पखवाड़े एवं 23 अप्रैल को राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से रोकथाम हेतु जारी की गई गाइडलाइन कि जिले में सख्ती से पालना करवाने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। जहां आज शहर के जयपुर रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह में 50 लोगों से अधिक की भीड़ होने पर एसडीएम गरिमा लाटा के नेतृत्व में जन अनुशासन पखवाड़े के नियमों का उल्लंघन करने पर वधू पक्ष के पिता पर ₹25000 के चालान की कार्यवाही की गई । जानकारी के अनुसार शहर के जयपुर रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में भंवर लाल नाम के व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री के शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था जिसमें 50 से अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित थी ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा समारोह में लगाए गए कार्मिक की सूचना पर कार्यवाही करते हुए वधू के पिता भवरलाल पर ₹25000 का चालान किया गया।