भरतपुर ब्युरो रिपोर्ट
भरतपुर नगर निगम आयुक्त डाॅ राजेश गोयल द्वारा गुरूवार को 5 राजकीय कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण में 24 अधिकारी एवं कर्मचारी
अनुपस्थित मिले।निगम आयुक्त डाॅ गोयल ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अधीक्षण अभियंता जल संसाधन, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी, अति.मुख्य अभियंता पीएचईडी,अधीक्षण अभियंता चंबल, अधिशाषी अभियंता चंबल व अति0 मुख्य अभियंता चंबल कार्यालय में निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता जल संसाधन कार्यालय के निरीक्षण में सभी कार्मिक उपस्थित पाये गये जबकि अधीक्षण अभियंता पीएचईडी कार्यालय में 9, अति. मुख्य अभियंता पीएचईडी कार्यालय में 1, अधीक्षण अभियंता चंबल कार्यालय में 2, अधिशाषी अभियंता चंबल कार्यालय में 4 व अतिरिक्त मुख्य अभियंता चंबल कार्यालय में 8 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
निरीक्षण में ये कार्मिक पाये गये अनुपस्थित,
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता पीएचईडी कार्यालय के अधीक्षण अभियंता हेमन्त कुमार, अधिशाषी अभियंता रामजीत सिंह मीणा, लेखाधिकारी च्यवनसिंह जोरवाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गोपाल लाल मीणा, वरिष्ठ सहायक दिनेश शर्मा, कनिष्ठ सहायक शिवकुमार, प्रतिरूपकार रामदयाल शर्मा,सहायक कर्मचारी सुनीता, प्रणयवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय में वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, चम्बल में अधिशाषी अभियंता एवं तकनीकी सहायक निहाल सिंह, कनिष्ठ सहायक अंकुर अधिशाषीअभियंता, चम्बल में अधिशाषी अभियंता महेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता कमल मीणा, सहायक अभियंता जीतेन्द्र लवानिया, कनिष्ठ लेखाकार मनीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, चम्बल में अधिशाषी अभियंता एवं तकनीकी सहायकसुभाष चन्द गुप्ता, निजी सचिव रूप सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी साहव सिंह, वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार, कनिष्ठ सहायक मनोज शर्मा, नरेश कुमार,दलीप फौजदार एवं दीपक फौजदार अनुपस्थित पाये गये।


0 टिप्पणियाँ