जयपुर,  विकास आयुक्त गौरव गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को मंथन सभागार में भवन मानचित्र समिति (बिल्डिंग प्लान) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छः प्रकरणों का अनुमोदन किया गया। 

ग्राम सवाई गैटोर तहसील सांगानेर, प्रस्तावित वाणिज्यिक (होटल ट्यूरिजम यूनिट के अंतर्गत) तथा ग्राम भांकरोटा तहसील सांगानेर, जयपुर (पार्ट-बी) पर प्रस्तावित वेयर (औद्योगिक) के भवन मानचित्र का अनुमोदन किया गया। ग्राम किशनपुरा तहसील सांगानेर, जयपुर के प्रस्तावित आवासीय फ्लैट्स, पुर्नगठित भूखण्ड सं. ए-27 से ए-38 रामनगरिया साउथ (निजी खातेदारी) जगतपुरा, जयपुर के प्रस्तावित आवासीय फ्लैट्स के भवन मानचित्र का अनुमोदन किया गया।ग्राम चिमनपुरा, तहसील सांगानेर, जयपुर के मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत भवन मानचित्र का और भूखण्ड सं. 6 झालाना संस्थानिक क्षेत्र के पूर्णता प्रमाण जारी करने का अनुमोदन किया गया।

जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट