अजमेर से नवीन वैष्णव की खबर,
अजमेर में पिछले कुछ दिनों में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अब जिला कलेक्टर ने अजमेर आने वाले हर बाहरी व्यक्ति की कोराेना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। इसके लिए विभिन्न टीमें जांच कर रही है। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर में कोरोना का ग्राफ पिछले कुछ दिनों में बड़ा है वही सरकार ने भी कोरोना की आरटी पीसीआर जांच नेगेटिव होने पर ही राजस्थान से बाहरी व्यक्ति को प्रवेश देने के निर्देश दिए।
इसी के तहत अजमेर में भी राजस्थान से बाहर से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच नेगेटिव देखकर ही उन्हें जिले में प्रवेश दिया जाएगा। जांच के लिए रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, जिले की सीमा पर टीमें लगा दी है। कलक्टर राजपुरोहित ने कहा कि जिन लोगों के पास टेस्ट की रिपोर्ट नहीं है। उन्हें 15 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि अजमेर में विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह व तीर्थराज पुष्कर में बड़ी संख्या में लोग बाहर से यहां आते हैं।

0 टिप्पणियाँ