राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने कोरोना पर काबू पाने के लिए कमर कस ली है प्रदेश के परिवहन की लाइफ लाइन रोडवेज की बसें अब आगमन और प्रस्थान के समय रोजाना सेनीटाइज की जाएंगी राजस्थान रोडवेज के अध्यक्ष प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह के अनुसार प्रदेश में कोविड-19 के प्रकरणों में वृद्धि देखने को मिल रही है कोरोना के वर्तमान संक्रमण को देखते हुए रोडवेज प्रशासन की ओर से भी एहतियाती कदम उठाए गए हैं
इस दौरान बस डिपो से रोडवेज बसों के प्रस्थान व आगमन के टाइम बसों को सेनीटाइज किया जाएगा वहीं रोडवेज बसों के कंडक्टर ड्राइवर को भी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा वही बस में सोशल डिस्टेंसिंग नो मास्क नो एंट्री की पूरी पालना करवाने के निर्देश भी सभी मुख्य प्रबंधकों को दिए गए हैं आपको बता दें प्रदेश की गहलोत सरकार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए 8 शहरों में रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया हुआ है


0 टिप्पणियाँ