जयपुर। सचिवालय फोरम के बैनर तले गुरुवार को आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी संघों के अध्यक्षों ने शिरकत की। बैठक में सामूहिक रूप से सक्षम स्तर पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इसमें वरिष्ठ शासन उप सचिव/शासन उप सचिव के नवीन पद सृजन करवाने.
सचिवालय कार्मिकों को मिल रही स्पेशल-पे में प्रतिशत के आधार पर बढ़ोतरी कराने, सभी कार्मिकों की समय पर पदोन्नति और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक ग्रेड-II पर पदोन्नति हेतु 15% के स्थान पर 25% अवसर प्रदान करवाने को लेकर विचार विमर्श हुआ।
बैठक में सचिवालय अधिकारी सेवा संघ अध्यक्ष मेघराज पवार, अभिमन्यु शर्मा,मुकुट बिहारी वर्मा,राम अवतार शर्मा, प्रेम नारायण सेन , कैलाश मीणा,किसनाराम, प्रणवेन्द्र शर्मा और मुकुट बिहारी शर्मा मौजूद रहे।
जयपुर से प्रीति दादूपंथी की खबर


0 टिप्पणियाँ