हनुमानगढ़, देश में बढ़ती जा रही बेरोजगारी ने जहां युवाओं को हताशा के कगार पर खड़ा कर दिया है वहीं कुछ शातिर लोग इन बेरोजगारों से भी धोखाधड़ी करके लाखों रुपए हथियाने में लगे हैं।
ऐसे ही एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया जयपुर पुलिस ने जो सिंधी कैंप बस स्टैंड से कहीं और भागने की फिराक में था। हनुमानगढ़ जिले के कई बेरोजगारों से सेना और रेलवे भर्ती के नाम पर लाखों रुपए हड़पने के बाद यह अभियुक्त फरार हो गया था। हनुमानगढ़ पुलिस की सूचना के बाद सभी जिलों की पुलिस इस वांटेड अजय सिंह राठौड़ को गिरफ्तार करने की कवायद में जुट गई थी। ठगी के शिकार बने बेरोजगारों ने इस मामले में इसकी पत्नी और बड़े भाई अभय सिंह राठौड़ के खिलाफ हनुमानगढ़ के गोगामेडी थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई थी। आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में अभय सिंह को संरक्षण देने के आरोप में साक्ष्य मिलने पर नोहर थाने के एसआई लालचंद सारण को गुरुवार के दिन ही सस्पेंड कर दिया है।
हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार की खबर


0 टिप्पणियाँ