भरतपुर. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती बसुन्धरा राजे ने अपने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया है कि वह सभी मिलकर दो हिस्सों में बंटी हुई गहलोत सरकार को उखाड़ने के काम मे जुट जाए... ताकि राज्य में रुके हुए विकास को फिर से शुरू करने का काम किया जा सके..
अपने दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा पर भरतपुर पहुची राजे ने रविवार को हेलीकॉप्टर से पूंछरी के लोटा में हेलीपेड पर उतरने के बाद उनके स्वागत में पहुचे भाजपा नेताओं एव कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि गिरिराज भगवान से भी वो ऐसी ताकत के लिए प्रार्थना करेंगी ताकि गहलोत सरकार को राज्य से उखाड़ा जा सके... इस दौरान राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 13 जिलों में इस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के साथ 1600 करोड़ की लागत से बैराज का काम शुरू कर इसकी डीपीआर भी बनाई गई थी...
लेकिन सरकार बदलने के बाद क्षेत्र का विकास रुक गया है.. जबकि विकास के इस तरह के कामों को पूरा करने का काम राजा का धर्म होता है.... लेकिन मौजूदा सरकार में इन परियोजनाओ का काम वहीं ठप है... पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने इस अबसर पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते कहा कि उनकी वजह से ही आज राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सका... उन्होंने कहा यह सुखद संयोग है कि कृष्ण भूमि के क्षेत्र का पत्थर राम जन्म स्थान के निर्माण के लिए जा रहा है.. राजे ने इस अवसर पर अपनी ही पार्टी के विरोधी खेमे पर भी कटाक्ष किया...
उन्होंने कहा- आज आपको याद दिलाना चाहती हूं राजमाता जी (विजयाराजे सिंधिया) के बारे में जिन्होंने दीपक जलाने और कमल को खिलाने का काम किया था.. उन्होंने दीये की लौ को कभी कम नहीं होने दिया... कभी कमल को मुरझाने नहीं दिया.. उनके रग-रग में भाजपा और रोम-रोम में राष्ट्रवाद भरा था.. वो उन्हीं की बेटी है.. याद रखो...राजे ने अपने जन्मदिन पर स्वागत के लिए हेलीपैड पर पहुचे लोगो का आभार व्यक्त करते कहा कि जब कोई तीर्थ जाता है तो परिवार और निकट के लोग साथ जाते हैं तभी तीर्थ पूरा होता है.. अब मुझे यकीन है कि आज का तीर्थ पूरा होगा...
गौरतलब है कि राजे ने अपने दो दिवसीय देव दर्शन कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को गोवर्धन में श्री नाथ जी, जतीपुरा और गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में पूजा करने के साथ गोल्फ कार्ट (गाड़ी) से 7 कोस की गोवर्धन परिक्रमा दी..रात को वसुंधरा राजे बृज लोक कला मंच की ओर से रासलीला देखेंगी..सोमवार 8 को वह सुबह आदि बद्रीनाथ मंदिर में मंगला आरती करेंगी और दोपहर में पहाड़ पर बने केदारनाथ मंदिर में जाएंगी.. वह मंदिर में केदारनाथ का अभिषेक करेंगी.. साथ ही पार्वती मन्दिर पर भी कलश अभिषेक करेंगी.. दोपहर 3.30 बजे उनका हेलीकॉप्टर से धौलपुर रवाना होने का कार्यक्रम है..



0 टिप्पणियाँ