जयपुर. प्रदेश में कर विभाग के मुख्य आयुक्त अभिषेक भगोतिया के निर्देशन में अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) राज्य कर, अलवर सुधीर शर्मा की एन्टी इवेजन शाखा ने कार्रवाई कर लगभग 32 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी बिलों पर 4.72 करोड़ रुपये की कर चोरी उजागर की है।
भगोतिया ने बताया कि भिवाड़ी की टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर महेश एटरप्राइजेज द्वारा राज्य और राज्य के बाहर तेल, खल, ऑयल सीड की खरीद में बिलों का फर्जीवाड़ा पकड़ा है। फर्म ने फर्जी दस्तावेजो के आधार पर कागजी लेन देन बड़े स्तर पर किया है।
मुख्यतः दिल्ली एवं हरियाणा में व्यवसाय करना पाया गया है। विभाग द्वारा फर्म का पंजीयन रद्द कर दिया गया है। इस तरह की और भी फर्मो पर भी नजर रखी जा रही है।
जयपुर से सीमा शर्मा की रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ