जयपुर से मनीष दाधीच की खबर।


नेशनल हाईवे 52 पर मंगलवार की देर रात एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग ने थोडी  ही पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया और एक के बाद एक गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फटने लगे। यह हादसा देवली के टिकड गांव के पास हुआ। एलपीजी गैस सिलेंडर में आग की घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आए और हाईवे पर दोनों तरफ से यातायात रोक दिया गया। 





प्राथमिक सूचना के आधार पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लगना बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि उस समय! बरसात भी हो रही थी और समय रहते दोनों तरफ से यातायात को रोक भी दिया था, इसलिए ज्यादा नुकसान होने की खबर नहीं है।