राजसमंद जिले की आमेट थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत चार शातिरों को दबोचा है.. आरोपियों ने दिव्यांग दूल्हे से शादी कराने के नाम पर करीब 3 लाख 35 हजार रुपये के जेवरात भी लिए थे..अब पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है..

थानाधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि सरदारगढ़ निवासी भंवरसिंह पुत्र भैरू सिंह राजपूत ने 21 अक्टूबर 2020 को एफ आई आर दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी 29 सितंबर 2020 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मोहन नाथ पुत्र हीरा नाथ, नारायण सिंह, सोनू सिंह और कमला देवी ने मंजू कुमारी से करवाई थी.. शादी की रात को ही जब वह और उसके परिजन सो गए तो मंजू कुमारी शादी में दिए सभी कीमती जेवरात लेकर फरार हो गई..जिसकी कीमत करीब 3 लाख 35 हजार रुपये आंकी जा रही है.. इसके साथ ही शादी करवाने वाले लोग भी फरार हो गए.. इस पर पुलिस ने एक जांच टीम का गठन किया और आरोपी की तलाश शुरू की..


यह थे टीम में,

पुलिस टीम में थाना अधिकारी दलपत सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दोऊ राम, कांस्टेबल दिलीप सिंह, कमलेश कुमार को शामिल किया गया। 

पुलिस टीम ने जांच कर ठगी की आरोपी दुल्हन मंजू और उसके साथियों को अहमदाबाद से पकड़ा। जब सभी से थाने में लाकर कड़ी पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

आपको बता दें पुलिस इससे पहले मोहनलाल पुत्र हीरा नाथ योगी, कमला देवी गुर्जर, सोनू सिंह, नारायण सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया और जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दें कि मुख्य आरोपी मोहन नाथ के खिलाफ भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाने में भी इसी तरह का मामला दर्ज है। पुलिस लुटेरी दुल्हन मंजू उर्फ हिना से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है...

राजसमंद से अखिलेश वैष्णव की रिपोर्ट।