जयपुर, डिस्काॅम द्वारा बैंको की 15 एवं 16 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को ध्यान में रखते हुए सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को माह मार्च, 2021 में जारी किए विद्युत बिलों, जिनकी भुगतान की नियत तिथि 15 एवं 16 मार्च, 2021 है, उसे बढ़ाकर अब 17 मार्च, 2021 कर दिया है। जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक  नवीन अरोड़ा ने बताया कि ऐसे सभी

श्रेणी के विद्युत उपभोक्ता बिना ब्याज/पेनल्टी के अब 17 मार्च तक अपने

विद्युत बिल का भुगतान निगम काॅउण्टर, ई-मित्र काउण्टर अथवा आॅनलाइन माध्यम से कर सकते है।

जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,