अलवर. जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के खेरली थाने में पीड़िता से हुए बलात्कार के मामले में दूसरे दिन लक्ष्मणगढ़ डीसीपी अशोक कुमार को एपीओ कर दिया गया है। रेप के आरोपी थानेदार भरत सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वही सब कुछ जानते हुए भी इस मामले में सक्रियता नहीं बरतने वाले हेड कांस्टेबल प्रकाश को भी निलंबित कर दिया है। 

बता दें कि अपनी पीड़ा बताने थाने पहुंची। पीड़िता को थानेदार भरत सिंह ने बंदी बनाकर 3 दिन तक बलात्कार किया। मामला सामने आने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेंज आईजी हवा सिंह घुमारिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम खुद थाने पहुंचे और शिकायत सही पाए जाने पर हाथों-हाथ एक्शन ले लिया।।।।। 

अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का दम भरने वाली खाकी पर पिछले 4 दिन में ही यह दूसरा दाग लगा है। इससे पहले 2 मार्च को अरावली विहार थाने के एएसआई रामजीत सिंह गुर्जर के खिलाफ एक महिला ने ढाई साल तक जबरन देह शोषण करने और गर्भपात करने का मामला दर्ज कराया था।