चित्तौड़गढ़,  जिले के राशमी थाना क्षेत्र सीआईडी (क्राइम ब्रांच) जयपुर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 किलो अफीम बरामद करते हुए 10.84 लाख रुपये भी बरामद किए हैं वही इसमें शामिल तीन आरोपियों को  भी गिरफ्तार किया है..

पुलिस अपराध शाखा जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक रवि प्रकाश ने बताया कि सीआईडी ( क्राइम ब्रांच ) की टीम जिले के राशमी थाना क्षेत्र के रुद गांव में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से 30 किलो 490 ग्राम अफीम बरामद की है इसके साथ ही तीन आरोपियों मदन तेली, राजू बंजारा और कर्मा बंजारा को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार करते हुए उनके  कब्जे से 10लाख 84 हजार 777 रूपये भी बरामद किए हैं... 

उन्होंने बताया कि मौके से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है उन्होंने बताया कि मदन तेली और उसके परिवार जनों के नाम पर अफीम की खेती के 02 पट्टे हैं और इन दिनों डोडा पोस्त के चीरा लगा कर अफीम का रस निकालने का काम चल रहा है

 जब टीम ने मदन तेली के मकान पर रखी दोनों पट्टों की अफीम उपज को चेक किया तो पट्टों की एकत्र की गईं अफीम से काफी अधिक मात्रा में अभी पाई गई और अफीम उत्पादन के लिए अफीम डोडा पोस्त की खेती करने के लिए लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन होना पाया गया..उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान रामसिंह और सूर्यवीर सिंह का योगदान रहा वही इस पुलिस उप अधीक्षक स्वरूप सिंह द्वारा जिले के राशमी थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया है और तीनों ही आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है...

चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट