बून्दी जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने कहा है कि जल जीवन मिशन एक प्रमुख सरकारी योजना ही नहीं अपितु जन-जन को जल उपलब्ध कराने का पुण्य अभियान है, इसे इसी भावना के साथ क्रियान्वित किया जाए.. मिशन को गति दी जाए..साथ ही एक भी जल बूंद व्यर्थ ना जाए, इसके लिए भी गंभीरता से कार्य किया जाए।

जिला कलक्टर ने केन्द्र सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजना ’जल जीवन मिशन’ अन्तर्गत जिला स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति की तृतीय बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए.. उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान के अन्तर्गत प्राथमिकता से विद्यालयों तथा आंगनबाड़ियों को पानी के कनेक्शन दिए जाएं। कार्य योजना बनाकर इस कार्य को यथाशीघ्र पूरा किया जाए..

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.एन. व्यास ने बताया कि वित्तीय वर्ष में 14000 घरों में नल से पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है..अब तक लगभग 55 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचा दिया गया है..आईएसएस इस मिशन के क्रियान्वयन में सहयोग करेगी.. आरंभिक तौर पर सभी गांवों का सर्वे कराया जाकर आंकड़े जुटाए जाएंगे, तत्पश्चात ग्राम की आवश्यकता एवं मौजूद संसाधनो के आधार पर घर-घर नल उपलब्ध कराने की कार्य योजना बनाई जाएगी..बैठक में सभी सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मोजूद रहे..

बूंदी से सलीम की रिपोर्ट,