करौली, जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सप्ताहिक समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक का आयोजन हुआ.बैठक मे कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर आमजन के विभिन्न विभागो में लंबित 6 माह एवं 1 वर्ष पुराने प्रकरणो का शीघ्रता से निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए..जिससे कि परिवादी को शीघ्र ही राहत पहुंच सकें...
जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बैठक की समीक्षा करते हुए सीएमएचओं को कोरोना व मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतने व कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगो को अधिक से अधिक प्रेरित करने एवं टीकाकरण के शतप्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया.. उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को जिले मे सडक व भवन निर्माण सहित चल रहे अन्य कार्यों में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया..
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को पालनहार के प्रकरणों का निस्तारण करवाने के निर्देश दिये..जिला कलेक्टर ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक को ई-मित्र कियोस्क पर लंबित जन आधार कार्डो का वितरण एवं निरीक्षण कर अनियमितता करने वाले ई-मित्रों पर कार्रवाई करने के करने के संबंध में भी निर्देश दिये...
इसके साथ ही जिला कलक्टर ने बैठक मे सिलिकोसिस प्रमाण पत्रों की प्रतिदिन जांच कर आपसी समन्वय के साथ बकाया प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.. ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके...बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना, सीएमएचओ डॉ दिनेश मीना, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना, कृषि उप निदेशक रामलाल जाट, शिक्षा, रसद, पशुपालन ,सिचाई ,पीडब्लूडी, जलदाय, सांख्यिकी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे..


0 टिप्पणियाँ