जयपुर। जमवारामगढ़ में मीट व्यापारी के साथ दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने 3.65 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। आमेर थाना ड्यूटी आफिसर एएसआई मोहनलाल ने बताया कि पीड़ित एम डी रोड जयपुर निवासी मीट मर्चेंट आसिफ कुरेशी है जिसने आमेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
पीड़ित के अनुसार सुबह दस बजे एम डी रोड जयपुर से बाइक पर जमवारामगढ़ रोड स्थित स्लाटर हाऊस पर मीट खरीदने के लिए आया था। वह ज्यों हि स्लाटर हाऊस की ओर घूमा तब वहां खड़े एक व्यक्ति ने आवाज लगाकर उसे रोका और 500 रूपये के छुट्टे देने के लिए बोला,तो ज्यों ही वह जेब से पैसे निकालकर उसे देने लगा तब उसने पास ही खडे अपने तीन चार साथियों को आवाज लगाई की आ जाओ छुट्टे मिल गये है।
तब अचानक पीछे से किसी ने सिर पर अचानक डंडे से वार कर दिया और वह बेहोश हो गया। होश आने पर देखा तो जेब में रखे 3.65 लाख रुपए गायब थे।

0 टिप्पणियाँ