कोटा/जयपुर.राज्य सरकार ने गत शनिवार को कारागार विभाग में 49 उप कारापालों की सीधी भर्ती की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है.. यह भर्ती पहली बार राजस्थान कर्मचारी भर्ती बोर्ड के माध्यम से की जाएगी.. इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा यह भर्ती परीक्षा परीक्षा आयोजित की जाती रही है..

विभाग के अधिकारियों की कमी से जूझ रहे विभाग के लिए महानिदेशक जेल राजीव दासोत के प्रयास रंग लाए हैं,उनके प्रयासों से राज्य सरकार ने 49 उप कारापाल भर्ती करने की स्वीकृति जारी की है.. विभाग में उप कारापाल के 188 पद स्वीकृत हैं,जिसमें से लगभग 60 पद वर्तमान में रिक्त चल रहे हैं...

डीजी जेल दासोत ने बताया की राजस्थान कारागृह अधीनस्थ सेवा अधिनियम 1998 में निहित प्रावधानों के अनुसार उपकार आपाल की भर्ती 50:50 के अनुपात में सीधी भर्ती एवं मुख्य प्रहरी से पदोन्नति के रूप में की जाती है.. इससे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2013 में सहायक कारापाल की भर्तियां की गई थी...