बूंदी. एसीबी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए करवर मे लाइनमैन को 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है..बता दें कि लाइनमैन द्वारा इलाके के माणि गांव निवासी अरविंद सिंह से दो विधुत कनेक्शन जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी.. 

जिस पर बूंदी एसीबी प्रभारी ज्ञान चंद मीणा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लाइनमैन मस्तराम मीणा को ट्रेप किया है.. मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी ज्ञान चंद मीणा ने बताया कि माणी गांव निवासी अरविंद सिंह ने बूंदी चौकी पर लाइनमैन की रिश्वत लेने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी जिसका सत्यापन 14 मार्च को करवाया गया तो सत्यापन सही पाया गया.. 

ऐसे में एसीबी ने जाल बिछाया यहां आरोपी लाइनमैन मस्तराम मीणा सीधा रिश्वत लेने के लिए परिवादी के गरीब पहुंच गया यहां एसीबी को इशारा पाते ही एसीबी ने दबिश दी और 20 हजार रुपये की राशि लेते हुए रंगे हाथों एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रभारी ज्ञान चंद मीणा ने बताया कि क्षेत्र में लाइनमैन आए दिन विद्युत कनेक्शन जारी करने ,विद्युत कनेक्शन में फाल्ट बताकर काटने सहित कई मामलों को लेकर आमजन से इसी तरह अवैध वसूली कर काम करता था जिसकी शिकायतें मिल रही थी । शिकायत मिलने के साथ ही एसीबी ने यह कार्रवाई की है । फिलहाल आरोपी लाइनमैन मस्तराम मीणा को बूंदी एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। 

जहां एसीबी द्वारा बुधवार को कोटा एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा । एसीबी की इस कार्रवाई के बाद बूंदी विद्युत महकमे में हड़कंप मच गया । कार्रवाई में बूंदी एसीबी प्रभारी ज्ञान चंद मीणा, पुलिस अधीक्षक ताराचंद, शिव नारायण सोनी, राजकमल मिल ,चंद्रेश गोयल, राम सिंह आदि कार्रवाई में मौजूद रहे ।

बूंदी से सलीम की रिपोर्ट।।