जयपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने गुरूवार को विधानसभा में प्रदेश में नये स्वीकृत 15 मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण का कार्य आने वाले दो वर्षों में पूरा होने की घोषणा की। साथ ही वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही पहला शैक्षणिक सत्र भी शुरु करने के लिए कहा।
इधर । विधायक संयम लोढ़ा के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में डॉ. शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सिरोही के निर्माण के लिए आर.एस.आर.डी.सी. को कार्यकारी एजेन्सी नियुक्त कर एम.ओ.ए. पूरा किया जा चुका है । मेडिकल कॉलेज की डी.पी.आर. अनुमोदित की जा चुकी है। साथ ही कार्यकारी एजेन्सी को अग्रिम राशि 5 करोड रुपये उपलब्ध कराये जा चुके है। जल्द ही निविदा आमंत्रित कर कार्यादेश जारी किया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ