कोटा, एसीबी ने बूंदी में बड़ा धमाका करते हुए देई थाने के एसएचओ नारायण लाल व सिपाही हरी राम वर्मा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.. बतादें कि नैनवा के खेरुणा गांव निवासी मोतीलाल से शराब मंथली के  एवज में मासिक बंदी मांगी जा रही थी.

 जिसकी शिकायत परिवादी ने कोटा एसीबी से की थी यहां मामले का सत्यापन करवाया गया तो मासिक बंदी लेना सामने आया...इस पर कोटा एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने बूंदी के देई में जाल बिछाया और जैसे ही परिवादी मासिक बंदी देने के लिए गया तो टीम ने दबिश दी और ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया है...बतादे कि मोतीलाल खेरुणा निवासी है और जिसकी क्षेत्र में दो शराब की दुकाने है दोनो दुकानों की मासिक बंदी थाने द्वारा 14000 हजार रुपए तय की गई थी..ऐसे में थानेदार द्वारा लगातार परेशान किए जाने पर पीड़ित ने कोटा एसीबी में शिकायत दी..

 हालांकि इस मामले में 14000 हजार रुपये मंथली रिश्वत की राशि देना तय हुआ...जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 4000 हजार रुपये रिश्वत राशि के रूप में परिवादी ने दिए थे और आज दूसरी किस्त 10000 हजार रुपये देने के लिए जब परिवादी पहुंचा तो एसीबी ने यह कार्रवाई की है.. कार्रवाई के बाद बूंदी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.. परिवादी मोतीलाल ने बताया कि एसएचओ नारायण लाल आए दिन उन्हें कार्रवाई करने की धमकी देता था और कई मामलों में वह कार्रवाई करने के लिए बड़ी रकम भी मांगता था झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी तक देता था...

बूंदी से सलीम की खबर,