करौली. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राजस्थान का 2021- 22 का बजट पेश किया 2 घंटे 47 मिनट के बजट भाषण में गहलोत का पूरा फोकस कृषि, हेल्थ, एजुकेशन, यूथ,और पर्यटन पर रहा, गहलोत ने राज्य की जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया.. 

एग्रीकल्चर सेक्टर पर खास फोकस रखते हुए अगले साल से कृषि बजट का अलग से पेश करने की घोषणा की.. बजट में किसानों की बिजली के लिए अलग से बिजली कंपनी बनाने और सीधे फायदे के लिए मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की घोषणा भी की...

मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों को रोडवेज में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है. प्रदेश के सभी परिवारों के लिए यूनिवर्सल हेल्थ बीमा का प्रावधान भी किया गया राज्य में 12 से इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की गई है जालोद के बजट में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सर्किट बनाने की घोषणा भी शामिल है इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत ने विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए जिन चार विधायकों की मौत हुई है 

उनके नाम पर उनके क्षेत्र में गर्ल्स कॉलेज खोलने की घोषणा भी की है इसमें राजसमंद में किरण माहेश्वरी कन्या कॉलेज, भिंडर में गजेंद्र सिंह कन्या कॉलेज, सुजानगढ़ में मास्टर भंवर लाल कन्या कॉलेज, गंगापुर में कैलाश त्रिवेदी कन्या कॉलेज खोलने की घोषणा की है...वहीं महिलाओं को फ्री में सेनेटरी नैपकिन देने की भी घोषणा की गई है ...इसी के साथ राजस्थानी फिल्म के लिए 25 लाख का अनुदान देने की भी घोषणा की है..