केन्द्र सरकार ने देश में सोशल मीडिया, ओटीटी पलैटफार्म और न्यूज पोर्टल की स्वछन्दता पर लगाम कसने की दिशा मे कदम बढ़ा दिए हैं इसके तहत कई नियम कायदे लागू किए जाएंगे 



केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर ने गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से इस दिशा में नियम बनाने की मांग उठ रही थी अब सरकार ने सोश्यल मीडिया, ओटीटी पलैटफार्म और न्यूज पोर्टल के लिए नये नियम कायदे तय कर दिए हैं इसके तहत टेक कम्पनियों को शिकायत समाधान सिस्टम लागू करना जरूरी होगा। 

शिकायत अफसर के लिए ये जरूरी होगा कि हर महीने की शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सरकार को दे। इन शिकायतों का तीन स्तरीय वैरीफिकेशन होगा। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से सरकार को सोश्यल मीडिया के गलत उपयोग की शिकायतें मिल रही थी। अब हर आपत्तिजनक पोस्ट को 24 घंटे में हटाने के साथ ही पहली पोस्ट करने वाले शख्स की पूरी जानकारी सरकार को देनी होगी।  उन्होंने कहा कि ये नियम तीन महीने की अवधि में लागू कर दिए जाएंगे।