जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन के राजस्थान दौरे पर आई हैं। प्रियंका चार्टर्ड प्लेन से कर्नाटक के हुबली से जयपुर पहुंची । जयपुर पहुंचने पर बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी जयपुर एयरपोर्ट से सीधे सवाईमाधोपुर रवाना हो गईं।

प्रियंका का दिन सवाईमाधोपुर रुकने का कार्यक्रम है। वे रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी करेंगी। निजी दौरा होने के कारण वे नेताओं से नहीं मिलेंगी। एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर जयपुर से उनके साथ गए हैं। प्रियंका गांधी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान भी सवाईमाधोपुर आई थीं। उसके बाद अब पांच महीने बाद वे दौरे पर आई हैं।

प्रियंका कर्नाटक में लगातार चुनावी सभाएं कर रही थीं। कर्नाटक के चुनावी दौरे में प्रियंका के भाषण चर्चा में रहे हैं। चुनावी दौरे के बाद वे राजस्थान आई हैं।