श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 
श्रीगंगानगर भाजपा ने आज मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में बिजली बिलों में भारी वृद्धि, पेयजलापूर्ति, सिंचाई पानी की मांग सहित अनेक मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ इस प्रदर्शन के लिए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पंचायत समिति के सामने एकत्रित हुए और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उपखंड मजिस्ट्रेट के कार्यालय के बाहर बोलते हुए जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार आज राजस्थान के घरेलू उपभोक्ताओं का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि फ्री बिजली का झूठा ढिंढोरा पीट रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 से भी अधिक बार बिजली पर सरचार्ज बढ़ाया है। इस निरंकुश सरकार ने छ से भी अधिक बार बिजली के मूल्यों में वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस सरकार से मांग करते हैं कि बिजली के बिलों में की गई बढ़ोतरी सरकार तुरंत प्रभाव से वापिस ले। इस अवसर पर बोलते हुए मंडल अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार राजस्थान के लोगों को इस भीषण गर्मी में पीने के लिए शुद्ध पानी भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। सिंचाई पानी के लिए किसान मारा मारा फिर रहा है तो कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने बिजली के बिलों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ बलविंद्र सिंह मंग्गो मनीष प्रजापत सुशील अरोड़ा दलीप सहारण भाजपा नेता शिव स्वामी पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनवर खान जिला उपाध्यक्ष श्याम धारीवाल पूर्व यूआईटी अध्यक्ष संजय महिपाल रतन गणेशगढ़िया डॉ दर्शन आहुजा महेश पेड़ीवाल जिला मंत्री अंजू सैनी व राजू छाबड़ा पूर्व पार्षद पवन गौड़ पार्षद कमल नारंग ओमप्रकाश गंगानगर सुरेश सांई सोनू पटीर प्रताप सिंह शेखावत कुशल जैन अंशुल शर्मा वीर बागड़ी हिमांशु खन्ना अमित खन्ना विजेंद्र अग्रवाल सुमित नागपाल जेपी गोरी सुभाष पैंसिया गुरमेल सिद्धू विक्रम ने सुधीर सहारण विनोद शाह पूनिया सुशील कासनिया नम्रता सिंह रिंकू सिंह नवीन मदान श्रवण चावला श्यामसुंदर सोनी पंकज स्वामी श्रवण कुमार सुरजीत ओड अंशुल पारीक शिवलाल सेन सत्यनारायण मोमन चंद पूर्ण चंद्र मौर्य अमरजीत सिंह मंगलचंद डाल गुलशन अग्रवाल राजीव चौधरी मांगीलाल श्रवण पारीक शीशपाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।