हनुमानगढ़ - विश्वास कुमार 
भ्रष्टाचारियों की पनाहगारी राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार को सदा सदा के साथ विदा करने के संकल्प के साथ भाजपा कि जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई ने कहा कि राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार कई गुटों में बटी हुई है। सरकार के मंत्री व सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवम कांग्रेस के पुर्व प्रदेशाध्यक्ष ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है। मुख्यमंत्री अन्य पार्टियों और निर्दलीय MLA  को खुश करने में लगे है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से पार्टी की वर्तमान हालात संभाल नहीं रही है और प्रदेश की जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। कानून व्यवस्था दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। अब तो रिश्वत का खजाना और सोना सरकारी दफ्तरों से मिल रहा है। चारो तरफ लूट लो दुबारा मौका नहीं मिलेगा की आवाज गूंज रही है। राहत कैंप में जनता आहत होकर धूप में चक्कर खा कर गिर रही है।
सारे डाटा सरकार के पास होने के बाद भी जनता को कांग्रेस का सर्टिफिकेट देने के लिए लाइन में खड़ा कर रहे हैँ।  जनता बिजली आने से ज्यादा जाने का समाचार मिलता है ।बैठक को संबोधित करते हुए सांसद निहाल चंद मेघवाल कहा कि केंद्र की वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार गरीब किसान मजदूर पिछड़ा वंचित सहित समाज के सभी वर्गों का ध्यान में रख कर योजना बनाकर उन्हें समय पर क्रियान्वित भी कर रही है। 
मोदी सरकार के कार्यों के परिणाम स्वरूप पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढा है। अभी पपुआ न्यू गिनी देश का उदहारण सभी के सामने है जिसमे प्रोटोकाल नियम बदल कर मोदी जी के चरण स्पर्श करना भारत के प्रत्येक व्यक्ति का मान बढा है।
हाल ही में सड़क एवं परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी जी ने पक्का सहारना में 2050 करोड़ की योजना का सुभारंभ किया है जिससे सड़क परिवहन में बड़ी क्रांति आने वाली है।
हनुमानगढ़ जिला प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने आगामी कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्र की योजनाओं को जानकारी जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। 25 जून आपातकाल की 49 वी वर्षगांठ पर कांग्रेस के काले कारनामों को जनता के बीच उजागर करने को कहा। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सरकार के जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब 200 से कम दिन बचे है हम सभी कार्यकताओं को सरकार के भ्रष्टाचार बिजली दरों में बढ़ोतरी कटौती बिगड़ती कानून व्यवस्था महिला अत्याचार नशे के बढ़ते कारोबार सहित किसानो के खेत बिना पानी के सुने पड़े है। इस समय में भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में इन मुद्दों को जनता के बीच लाकर जन जागरण करना हमारी जिम्मेदारी है। जिससे की कांग्रेस की सरकार को राजस्थान से सदा सदा के लिए विदा किया जा सके। बैठक के मुख्य वक्ता एवम प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने संघटन चर्चा करते हुए संघटन सुदृढीकरण करने के लिए बूथ समिति पन्ना प्रमुख कार्य विभाजन और मन की बात के संयोजक बनाने के साथ बूथ प्रवास से संबंधित जानकारी देते हुए मंडल और बूथ के कार्यों की जानकारी दी। बैठक में विधायक धर्मेंद्र मोची गुरदीप शाहपीनी, पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल, अभिषेक मटोरिया, द्रोपदी मेघवाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक काशी राम गोदारा, राम सिंह बराड़, रजनीश कसवा,  गुलाब सिंवर, प्रमोद डेलू, कविंदर सिंह, जिला महामंत्री लेखराम जोशी, महावीर मेहला, जिला मंत्री ओम सोनी, युवा नेता अमित सहु, जिला मीडिया प्रभारी मुरलीधर सोनी, जिला कार्यालय प्रभारी गुरविंदर मान, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महंगा सिंह, युवा मोर्चा से सुशील जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा से अदरीश गौरी,
Sc मोर्चा से दुली चंद अटवाल,
मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, पवन श्रीवास्तव, जसपाल सिंह, प्रेम गोदारा, भरत गोदारा, कमलेश बिश्नोई, मदन गोदारा, सुशील गोदारा  बंटी योगी, बसंत तिवारी, कुलदीप सहू, बलवान मेहरड़ा, दूनी चबरवाल, जिला कार्यालय मंत्री झमन पायवाल सहित जिले के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।