सिरोही ब्यूरो रिपोर्ट।  

पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी माउंट आबू दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी कल माउंट आबू में कांग्रेस के सर्वोदय संगम कैंप में शामिल होंगे। कल इस कैंप का आखिरी दिन है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल कल पहली बार राजस्थान आ रहे हैं।

राहुल गांधी कल सुबह 9:30 बजे इंडिगो की रूटीन फ्लाइट से उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर से हेलिकॉप्टर से माउंट आबू जाएंगे। वे माउंट आबू के सवाईनारायण धर्मशाला में 11 बजे कांग्रेस के ट्रैनिंग कैंप में शामिल होंगे। राहुल गांधी करीब छह घंटे माउंट आबू रहेंगे। कल शम 5 बजे वापस माउंट आबू से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर उदयपुर पहुंचेंगे। शाम को उदयपुर से 6:50 की रूटीन फ्लाइट से राहुल दिल्ली जाएंगे।

कांग्रेस के सर्वोदयी कैंपों में राहुल गांधी पहले भी जुड़ते रहे हैं। पिछली बार तिजारा में हुए कैंप में वर्चुअली जुड़े थे। कांग्रेस के सर्वोदयी कैंपों में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की मूल विचारधारा के बारे में ट्रैनिंग दी जाती है। इन कैंपों में चरखा चलाने के साथ कई तरह की एक्टिविटी करवाई जाती है। मुख्य फोकस गांधीवाद और कांग्रेस के विचारधारा पर रहता है। साल में तीन बार ये कैंप लगते हैं। कांग्रेस ट्रैनिंग सेल लगातार सर्वोदयी कैंप लगाती है।