चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
इस वर्ष के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार की खामियों को उजागर करने में लगी है। इसी के चलते आज भाजपा की ओर से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार की ओर से बिजली की दरों में लगातार की जा रही वृद्धि के विरोध में चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
इसके बारे में जानकारी देते हुए चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार काबिज हुई है तब से निशुल्क बिजली देने के नाम पर वाहवाही लूटने के साथ फ्यूल सरचार्ज के नाम पर पीछे के रास्ते से बढ़ोतरी करके जनता की जेब पर भार डालने का काम किया जा रहा है। इसी के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और चित्तौड़गढ़ में भी आज जिला मुख्यालय  कलेक्ट्री चौराहे पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बिजली की दरों में बढ़ोतरी वापस नहीं लेती है तो पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के अलावा अनिल ईनाणी, हर्षवर्धन सिंह,रघु शर्मा,  सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।