श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 
श्रीगंगानगर भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा जिला कार्यालय में प्रारंभ हुई। कार्यसमिति का आरंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के गायन से हुआ। प्रथम सत्र को जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ संबोधित कर रहे हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि श्री तरड़ ने जिले में भाजपा द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों को विस्तृत रूप से कार्यसमिति बैठक में रखा है। आज की इस बैठक में जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़, जिला संगठन प्रभारी नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया, रायसिंहनगर विधायक बलवीर सिंह लूथरा, अनूपगढ़ विधायक श्रीमती संतोष बावरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह सोढ़ी, जुगल डुमरा, पृथ्वीराज सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर चंद नारंग, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, लालचंद मेघवाल, अशोक नागपाल, शिमला बावरी, अनूपगढ़ नगर पालिका चेयरमैन प्रियंका बैलान, पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड़, आरती शर्मा, डॉ बबीता गौड़, संजय महिपाल, श्याम धारीवाल, हनुमान गोयल, शिव स्वामी, प्रदीप धेरड़ एडवोकेट, जिला महामंत्री अविनाश डाबी मोची, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनभीर सिंह रंधावा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चेष्टा सरदाना, मनीराम स्वामी, अवी दानेवालीया, शिव भगवान जोगपाल, शिव प्रकाश तेहरपुरिया, हनुमान भार्गव, श्रीचंद चौधरी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष भाग ले रहे हैं। 3 सत्रों में आयोजित होने वाली इस कार्यसमिति बैठक के अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल उपस्थित रहेंगे।