उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने जन्मदिन पर ना तो राजधानी जयपुर में रुके और नाही अपने पैतृक शहर जोधपुर गए।  गहलोत ने यह दिन चुना आदिवासियों के बीच जाकर समय बिताने के लिए।  आज सीएम पहले उदयपुर पहुंचे जहाँ कांग्रेस पदादिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।  इसके बाद गहलोत सड़क मार्ग से कोटड़ा पहुंचे कहाँ उन्होने महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया और वहां आए लोगों से बात की।  यहाँ गहलोत के साथ सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा भी थे।  इसके बाद सीएम ने ने आदिवासी नृत्यों की प्रस्तुति का आनंद लिया।  यहाँ अपने सम्बोधन में गहलोत ने बताया कि अब तक प्रदेश में करीब 2 करोड़ गारंटी कार्ड बांटे जा चुके हैं।  उन्हौने मौजूद जान समूह को दी जा रही दस गारंटियों के बारे में बताया।  इस अवसर पर सीएम ने देवरा में पंचायत समिति की घोषणा की और जसवंतगढ़ में पीएचसी की भी घोषणा की।  

इसके बाद सीएम ने झाड़ोल के महंगाई राहत कैंप का वलोकन किया।  यहाँ भी उन्हौने आए हुए लोगों से बात कर वस्तुस्थिति जानी।  यहाँ सीएम ने लोगों से मिल रहे लाभ के बारे में पूछा।  यहाँ गहलोत से उनके प्रतिवेदन भी लिए।  यहाँ भी गहलोत ने अपने सम्बोधन में दिए जा रहे लाभों की जानकारी दी। यहाँ सीएम ने सीएचसी और पीएचसी खोलने की घोषणा की। 

शाम को सीएम गहलोत उदयपुर के मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय स्थित राहत कैंप पहुंचे।  खचाखच भरे सभागार में गहलोत को देखकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी की। यहाँ सीएम के साथ वरिष्ठ नेत्री गिरिजा व्यास उपस्थित रहीं।