सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की इंदिरा कॉलोनी स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं  पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल वर्धमान सहित तमाम काँग्रेसियों द्वारा राजीव गांधी के फोटो चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भाव भरी श्रद्धांजलि दी गई। 
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान बताया कि आज ही के दिन 1991 को एक आत्मघाती हमले में राजीव गाँधी की मृत्यु हो गई। भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। सबसे कम उम्र में भारत के प्रधानमंत्री पद का गौरव पाने वाले राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजीव गाँधी द्वारा देश हित मे किये गए कार्यो का जिक्र करते हुवे उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।