जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान में आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। इस बार आठवीं बोर्ड परीक्षा प्रदेश में सबसे ज्यादा स्टूडेंट जयपुर से 1 लाख 23 हजार 933 शामिल हुए थे। इनमें से 1 लाख 19 हजार 232 स्टूडेंट पास हुए। जिसे स्टूडेंट्स शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx पर देख सकते है।

जयपुर जिले में आठवीं बोर्ड में 6,367 छात्राओं को A ग्रेड, 25,601 छात्राओं को B ग्रेड, 22,200 छात्राओं को C ग्रेड और 2300 छात्राओं को D ग्रेड मिली है। इसी तरह 4,667 छात्रों को A ग्रेड, 24,159 छात्रों को B ग्रेड 30,194 छात्रों को C ग्रेड और 4,347 छात्रों को D ग्रेड दी गई है। जबकि 4,600 से ज्यादा स्टूडेंटस के सप्लीमेंटरी आई है।

बता दें कि प्रदेशभर में कुल 13 लाख स्टूडेंट्स में से 12 लाख 33 हजार 702 स्टूडेंट्स पास हुए। इसमें से 95 हजार 226 ने ग्रेड A हासिल की। 4 लाख 74 हजार 924 को ग्रेड B मिली। 5 लाख 76 हजार 784 को ग्रेड C मिली है। वहीं, 86 हजार 770 को ग्रेड D और 86 हजार 777 बच्चे फेल हो गए हैं। वहीं, 2 हजार 438 स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक लिया गया है। इसे बाद में जारी किया जाएगा। कुल परिक्षा परिणाम 94.50 प्रतिशत रहा है।

ग्रेडिंग का फॉर्मूला
जिन स्टूडेंट्स के 86 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक मार्क्स आएं हैं उन्हें ए ग्रेड मिला है। इसी तरह 71 से 85 प्रतिशत अंक पर बी ग्रेड, 51 से 70 प्रतिशत अंक लाने पर सी ग्रेड, 33 से 50 प्रतिशत तक लाने वाले स्टूडेंट्स को डी ग्रेड मिला है। वहीं, 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को ई ग्रेड दिया गया है।