जोधपुर ब्यूरो  रिपोर्ट। 

मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे में इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 650 से 700 करोड़ के लागत की योजनाओं की सौगात दे सकते है। जोधपुर के डिगाडी से शहर भर की योजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। वहीं चेनपुरा में अमृतलाल स्टेडियम में आयोजित राहत कैंप का अवलोकन करेंगे। फिलहाल उनके दौर का कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तर सलीम खान ने बताया कि 700 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण कर शहरवासियों को सौगात देंगे। उन्होंने बताया कि सारण नगर क्षेत्र में 100 करोड़ की लागत से नाला बनाया जा रहा है। साथ ही कई विकास कार्यो का वर्चुअल लोकार्पण डिगाड़ी से होगा। वहीं आम सभा भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि चैनपुरा के अमृतलाल स्टेडियम में आयोजित राहत कैंप का अवलोकन करने का कार्यक्रम भी है यहां भी आम सभा को संबोधित करेंगे।

बता दे कि कई दिनों से मुख्यमंत्री के 22 मई को जोधपुर आने की अटकलें लगाई जा रही थी। अधिकारिक शैड्यूल नहीं आने से फिलहाल यह तय नहीं है कि मुख्यमंत्री कब जोधपुर आएंगे। जिलाध्यक्ष की माने तो सीएम उदयपुर दौरे से जोधपुर का रुख कर सकते है। इधर जिला प्रशासन भी सीएम के आने की तैयारियों में जुटा है।