सवाई माधोपुर - हेमेंद्र शर्मा
सवाई माधोपुर भाजपा द्वारा राज्य सरकार के विरुद्ध चार मई को किये जाने वाले जनाक्रोश महा घेराव को लेकर आज भाजपा पदाधिकारियों द्वारा रणथंभौर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई । प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक एंव भाजपा कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा ,भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित एंव पूर्व विधायक मानसिंग गुर्जर ने मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए बताया कि सवाई माधोपुर में चार मई को भाजपा द्वारा प्रदेश की काँग्रेस सरकार के कुशासन , जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश महा घेराव किया जायेगा। इस दौरान करीब 10 हज़ार भाजपा कार्यक्रताओं कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा और प्रदेश सरकार के कुशासन ,जंगलराज और भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक आशा मीणा ने बताया कि भाजपा के जनाक्रोश महा घेराव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एंव अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ रहेंगे। आशा मीना ने बताया कि जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के तहत चार मई 2023 को 11 बजे कलेक्ट्रेट के समक्ष अंबेडकर सर्किल पर विशाल जनसभा होगी और फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एंव नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में करीब 10 हजार भाजपा  कार्यक्रताओं द्वारा कलेक्ट्रेट का महा घेराव कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा के जनाक्रोश महा घेराव को लेकर भाजपा द्वारा अभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है और जनाक्रोश महा घेराव में जिले भर के करीब 10 हजार भाजपा कार्यक्रता शामिल होंगे।