जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

जयपुर में शुक्रवार को राजस्थान साहित्य अकादमी के पुरस्कार-सम्मान समारोह-2022-23 में प्रदेश के 23 साहित्यकारों को विशिष्ट सम्मान के तहत 51-51 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।समारोह हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओटीएस) के भगवत सिंह मेहता सभागार में होगा।

अकादमी अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने बताया कि भरतचंद्र शर्मा को रांगेय राघव पुरस्कार, मायामृग को सुधींद्र पुरस्कार, अजय अनुरागी को देवीलाल सामर पुरस्कार, राजाराम भादू को देवराज उपाध्याय पुरस्कार, यश गोयल को कन्हैयालाल सहल पुरस्कार, कुसुम अग्रवाल को शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार और तराना परवीन को सुमनेश जोशी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 23 साहित्यकारों को 51-51 हजार रुपए नकद विशिष्ट साहित्यकार सम्मान प्रदान किया जाएगा। 9 साहित्यकारों को 5-5 हजार रुपए नकद विद्यालय और महाविद्यालयी पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरित करेंगे। मुख्य वक्ता साहित्यकार-चिंतक प्रोफेसर अपूर्वानंद होंगे। अध्यक्षता राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष दुलाराम सहारण करेंगे। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ. हेतु भारद्वाज, राजस्थान राज्य गांधी स्मारक निधि के मंत्री धर्मवीर कटेवा, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा होंगे। अकादमी ने साहित्यकारों को व्यक्तिगत सूचना पहुंचाने के साथ समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

उदयपुर के 2 को विशिष्ट साहित्यकार सम्मान मिलेगा

विद्या पालीवाल व महेंद्र भानावत (उदयपुर), रेवतीरमण शर्मा, सावित्री चौधरी, गोरधन सिंह शेखावत, हसन जमाल, बख्शीश सिंह, जीवन सिंह, कुसुम मेघवाल, राजेंद्र कसवा, गोपाल माथुर, राजन निर्मोही जावा, रामकुमार घोटड़, जवरीमल्ल पारख, हरिराम मीणा, रामस्वरूप किसान, फारूक आफरीदी, कैलाश मनहर, सत्यनारायण, मालचंद तिवाड़ी, अजंता देव, अतुल चतुर्वेदी, अनिता वर्मा।