अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।  

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं में अजमेर रीजन का परिणाम 89.27 प्रतिशत रहा। देश के 16 रीजन में अजमेर का 7वां नंबर है। अजमेर रीजन में गुजरात और राजस्थान के स्टूडेंट्स शामिल हैं। पिछले साल के मुकाबले अजमेर रीजन का रिजल्ट करीब 7 प्रतिशत कम रहा। पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 96.01% रहा, जबकि इस साल 89.27 प्रतिशत रहा।

वहीं, 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 97.27 प्रतिशत रहा। 16 रीजन में से अजमेर रीजन चौथे नंबर पर रहा। पिछला साल रिजल्ट 98.14 प्रतिशत था। इस साल 1.13% रिजल्ट कम रहा। सीबीएसई बोर्ड में कुल 38 लाख 83 हजार 710 स्टूडेंट्स परीक्षाओं में शामिल हुए थे। इनमें से 16 लाख 96 हजार 770 स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं के रजिस्टर्ड थे। वहीं, 21 लाख 86 हजार 940 छात्र-छात्राएं कक्षा 10वीं के थे।

अजमेर रीजन में 10वीं में 1385 स्कूलों के एक लाख 27 हजार 532 स्टूडेंट्स थे। इसमें से 1 लाख 27 हजार 47 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। इसमें से 74 हजार 395 लड़कें व 52 हजार 652 लड़कियों ने एग्जाम दिया। लड़कों का पासिंग प्रतिशत 96.71 तथा लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 98.02 रहा।

12वीं में अजमेर रीजन में 1385 स्कूलों के एक लाख 15 हजार 655 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। राजस्थान की 1028 स्कूल के 85 हजार 764 स्टूडेन्ट्स व गुजरात के 357 स्कूलों के 27275 स्टूडेन्ट्स है। इसके अलावा 2616 प्राइवेट स्टूडेन्ट्स है। इसमें से 68 हजार 54 लड़कें व 46 हजार 379 लड़कियों ने एग्जाम दिया।

वहीं, राजस्थान बोर्ड के 10वीं-12वीं के बच्चे अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड में भी नतीजे घोषित करने की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। आखिर ये इंतजार कब खत्म होगा?

दैनिक भास्कर ने बोर्ड के रिजल्ट की अब तक हो चुकी तैयारी और पिछले वर्षों की रिजल्ट तारीखों का एनालिसिस कर पता लगाया कि इस साल कब तक रिजल्ट घोषित हो सकता है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुताबिक 12वीं की 90% कॉपियां जांची जा चुकी हैं। आमतौर पर एग्जाम कंप्लीट होने के 50 दिन के अंदर पहला रिजल्ट 12वीं साइंस-कॉमर्स का आ जाता है। इसके बाद 12वीं के बाकी सब्जेक्ट और फिर 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित होता है।

महंगाई राहत कैंप में ड्यूटी पर शिक्षक
राज्य सरकार के प्रशासन शहरों के संग और महंगाई राहत कैंप चल रहे हैं। इनमें ड्यूटी के कारण वीक्षक कॉपी जांच में टाइम ज्यादा ले रहे हैं। इसका असर रिजल्ट पर भी देखने को मिल सकता है।

राजस्थान बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर और संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने बताया कि बोर्ड सबसे पहले 12वीं साइंस का रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद कॉमर्स और आट्‌र्स। सबके बाद 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। कुछ परसेंट की तैयारियां ही शेष हैं।

राजस्थान बोर्ड : 21 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स

राजस्थान शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए 21 लाख 12 हजार 206 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड है। 12 वीं परीक्षा के साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स में 10 लाख 31 हजार 72 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। आट्‌र्स में 7 लाख 20 हजार 933, साइंस में 2 लाख 80 हजार 10 और कॉमर्स में 29 हजार 45 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। जबकि 10वीं परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 383 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे।

राजस्थान बोर्ड : कॉपी कलेक्शन से रिजल्ट तक के 4 चरणों का मौजूदा स्टेटस

1. कॉपी कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन : किसी भी सब्जेक्ट का एग्जाम होने के बाद कॉपी लिफाफे में रखकर कपड़े में पैक की जाती हैं। उसी दिन सभी कॉपियां राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बनाए गए 55 कलेक्शन सेंटर पर भेज दी जाती है। यहां से दूसरे दिन यह कॉपियां बोर्ड को भेजी जाती हैं। कॉपियों को बोर्ड की ओर से री-पैकिंग कर कोड आवंटन किया जाता है और फिर से कलेक्शन सेंटर पर भेजा जाता है। चेकिंग के लिए कौन से जिले की कॉपी किस जिले में भेजी जाएगी, यह बोर्ड ही तय करता है। यहां से कॉपियां केन्द्रीय मूल्यांकन के लिए और वीक्षक को जांचने के लिए भेजते हैं।

मौजूदा स्टेटस : यह काम पूरा कर लिया गया।

2. कॉपी जांच-मार्क्स एंट्री : वैल्यूअर कॉपी की जांच करता है, अंकों की एंट्री बोर्ड की साइट पर फीड करते हैं। साथ ही चेकिंग की हार्ड कॉपी भी बोर्ड को भेजते हैं। कॉपी जांचने के लिए वैल्यूअर को पन्द्रह दिन का समय दिया जाता है। केन्द्रीय मूल्यांकन में एक ही जगह पर कम से कम एक वैल्यूअर को तीस कॉपी दी जाती है।

मौजूदा स्टेट्स- कॉपी जांचने का काम 90% और मार्क्स भेजने का काम 80% पूरा कर लिया है।

3. रिजल्ट एनालिसिस : कापी की जांच के बाद भेजे गए मार्क्स का एनालिसिस होता है। सभी कॉपी की जांच हुई या नहीं, कोई बकाया तो नहीं रह गई। अगर बकाया रह गई है तो वैल्यूअर से कॉन्टैक्ट किया जाता है। अगर वह कॉपी लेने के बाद जांचने में समर्थ नहीं है तो उसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। बोर्ड के अधिकारी इस प्रोसेस को हर दिन रेगुलेट करते हैं। कॉपी चेक होने के बाद पोस्ट के जरिए बोर्ड ऑफिस भेज दी जाती है।

मौजूदा स्टेटस: इस पर अभी काम चल रहा है।

4. रिजल्ट अनाउंसमेंट : शिक्षा बोर्ड के पोर्टल पर मार्क्स की एंट्री का काम पूरा होने के बाद रिजल्ट तैयार करने वाली फर्म को भेजा जाता है। जिलेवार चेक लिस्ट तैयार की जाती है। पता लगाया जाता है कि किस ब्लॉक या जिले में कितने स्टूडेंट्स ने एग्जाम फॉर्म भरा था? कितने एग्जाम में बैठे थे और उनमें से कितने पास हुए। लड़कों और लड़कियों का अनुपात क्या है? इसकी समरी तैयार होती है।

रोल नंबर के आधार पर सभी स्टूडेंट्स की मार्कशीट तैयार की जाती है। ये काम शिक्षा बोर्ड निजी फर्म से कराता है। मार्कशीट की एक बार फिर अंतिम चेकिंग होती है। इसके बाद रिजल्ट बोर्ड की ओर से ऑनलाइन जारी कर दिया जाता है।

मौजूदा स्टेटस: इस पर अभी काम चल रहा है।

राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट 5 साल में कितने दिनों में घोषित हुए...

10वीं की तारीखें

साल

एग्जाम की लास्ट डेट

रिजल्ट

समय लगा

2018

26 मार्च

11 जून

78 दिन

2019

27 मार्च

3 जून

69 दिन

2020

कोविड के कारण 30 जून

28 जुलाई

29 दिन

2021

परीक्षा नहीं हुई

30 जुलाई

.....

2022

26 अप्रैल

13 जून

49 दिन

2023

11 अप्रैल

जून के प्रथम सप्ताह (अनुमानित)

50 दिन (अनुमानित)

12वीं की तारीखें

साल

एग्जाम की लास्ट डेट

रिजल्ट

समय लगा

2018

2 अप्रैल

साइंस 23 मई

कॉमर्स 23 मई

आट्‌र्स 1 जून

49 दिन

2019

2 अप्रैल

साइंस 15 मई

कॉमर्स 15 मई

आट्‌र्स 22 मई

49 दिन

2020

कोविड के कारण 30 जून

साइंस 8 जुलाई

कॉमर्स 13 जुलाई

आट्‌र्स 21 जुलाई

76 दिन

2021

परीक्षा नहीं हुई

साइंस 24 जुलाई

कॉमर्स 24 जुलाई

आट्‌र्स 24 जुलाई

....

2022

26 अप्रैल

साइंस 1 जून

कॉमर्स 1 जून

आट्‌र्स 6 जून

28 दिन

2023

12 अप्रैल

20-25 मई तक (अनुमानित)

40 से 50 दिन (अनुमानित)

RBSE पिछले तीन सालों में ये रहा था आट्‌र्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2022 में 12वीं कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी किया था। साइंस में 96.53% और कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। साल 2021 में कॉमर्स का रिजल्ट 99.73 और साइंस का रिजल्ट 99.52 प्रतिशत रहा।

साल 2020 में परीक्षा में कॉमर्स का रिजल्ट 94.49 और साइंस का रिजल्ट 91.96 प्रतिशत रहा। साल 2022 में आट्‌र्स में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। साल 2021 में 12वीं आट्‌र्स का रिजल्ट 99.19 प्रतिशत रहा। वहीं, साल 2020 में 90.17 प्रतिशत रहा था।

साल 2021 में पहली बार ऐसा हुआ, जब एक साथ साइंस, आट्‌र्स और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट जारी किए गए। गौरतलब है कि साल 2021 में कोरोना के कारण एग्जाम नहीं हुए। राज्य सरकार की ओर से तय किए गए फाॅर्मूले के आधार पर प्रमोट कर रिजल्ट घोषित किया था।

RBSE पिछले सालों में ये रहा था 10वीं का रिजल्ट

साल 2022 में 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 92 हजार 524 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। इनमें से 10 लाख 59 हजार 272 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। कुल 8 लाख 77 हजार 848 स्टूडेंट्स पास हुए थे। कुल रिजल्ट 82.89 प्रतिशत रहा।

वर्षपरिणामलड़केलड़कियांशामिलपास
202199.5699.5199.6212553851249833
202080.6479.9081.411152201929045
201979.8579.4580.351098132876848
201879.8679.7979.891058018844909
201778.9679.0178.891072799847063

रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 82.95 प्रतिशत रहा। जबकि प्राइवेट का 31.13 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 84.38 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 81.62 है।

CBSE पिछले साल एक ही दिन में जारी हुआ था 10वीं-12वीं का रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2022 में पहले 12वीं और उसके कुछ घंटों बाद 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। दोनों रिजल्ट एक ही दिन में जारी किए थे।

  • 12वीं में अजमेर रीजन में राजस्थान और गुजरात से 1 लाख 3 हजार 24 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया, इसमें 61 हजार 277लड़के व 41 हजार 747 लड़कियां थीं। अजमेर रीजन में 12वीं का रिजल्ट 96.01% रहा। राजस्थान का कुल रिजल्ट 95.51 फीसदी रहा था। कुल 24494 बच्चे रजिस्टर्ड थे। एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट 24421 थे। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 0.87% ज्यादा रहा था। कुल 96.27 फीसदी लड़के और 97.14 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं।
  • अजमेर रीजन में राजस्थान और गुजरात से 10वीं का एग्जाम 1 लाख 24 हजार 495 स्टूडेंट्स ने दिया था। अजमेर रीजन में 10वीं का रिजल्ट 98.14 % रहा था। राजस्थान का कुल रिजल्ट 98.38 फीसदी रहा था। कुल 91108 बच्चे रजिस्टर्ड थे। एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट 90701थे। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 0.45% ज्यादा रहा था। कुल 98.20 फीसदी लड़के और 98.65 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं।

CBSE के रिजल्ट 5 साल में कितने दिनों में घोषित हुए...

10वीं की तारीखें

साल

एग्जाम की लास्ट डेट

रिजल्ट

समय लगा

2018

4 अप्रैल

29 मई

44 दिन

2019

29 मार्च

4 मई

37 दिन

2020

एग्जाम कैंसिल

15 जुलाई

-

2021

एग्जाम कैंसिल

3 अगस्त

-

2022

दो टर्म में एग्जाम हुए

टर्म 1: नवंबर-दिसंबर

टर्म 2: 24 मई

11 जुलाई

48 दिन

2023

21 मार्च

12 मई

51 दिन

12वीं की तारीखें

साल

एग्जाम की लास्ट डेट

रिजल्ट

समय लगा

2018

12 अप्रैल

26 मई

43 दिन

2019

02 अप्रैल

2 मई

28 दिन

2020

एग्जाम कैंसिल

13 जुलाई

-

2021

एग्जाम कैंसिल

30 जुलाई

-

2022

दो टर्म में एग्जाम हुए

टर्म 1: नवंबर-दिसंबर

टर्म 2: 15 जून

22 जुलाई

38 दिन

2023

5 अप्रैल

12 मई

37 दिन