कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।  

हर समाज को उसकी जनसंख्या के आधार पर राजनीति में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। यह बात विप्र फाउंडेशन संरक्षक एवं संस्थापक सुशील ओझा ने कोटा में कही। उन्होंने कहा कि हाड़ौती में ब्राह्मण समाज को राजनीति में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इसमें महिलाओं की भागीदारी भी हो। इस दौरान उन्होंने विप्र फाउंडेशन के 1- ई छठे जोन की घोषणा की। कोटा के भुवनेश्वर शर्मा को विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस में असमानताएं हैं। आरक्षण को लेकर आपत्ति नहीं है, लेकिन इसका सरलीकरण कर लाभ सही तरीके से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें भी अन्य सुविधाएं मिले जो अन्य आरक्षण में मिलती हैं। पंचायत निकाय चुनाव, नौकरी आदि में मिलना चाहिए। ओझा ने कहा कि मंदिरों और मठों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारसे इसमें सरलीकरण की मांग की उठाई। फाउंडेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने कहा कि वे कोटा में जल्द ही ब्राह्मणों का महाकुंभ होगा। विधायक और संस्था के संरक्षक धर्मनारायण जोशी ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए हाड़ौती को नया जोन बनाकर विप्र बंधुओं के विकास की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नाथद्वारा अधिवेशन में लिए निर्णय अनुसार कोटा को नया जोन 1- ई जोन बनाया है। इसमें कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़ और रावतभाटा और बिजोलिया तहसील शामिल रहेंगी।