हनुमानगढ- विश्वास कुमार 
रविवार को जंक्शन के अग्रसेन भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि  सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, विप्र फाउंडेशन के अश्विनी पारीक , खुशाल गहलोत थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिले भर से कार्यकर्ताओं व युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। राजीव गांधी युवा मित्र अनिल तिवाड़ी ने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक जिले में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस के युवा नेता व मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान का युग सोशल मीडिया का है। इसलिए युवाओं को सोशल मीडिया का सदुपयोग कर कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों, आदर्शों के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों व योजनाओं के प्रचार प्रसार का कार्य करना चाहिए। उन्होने 24 अप्रैल से शुरू होने वाले बजट राहत शिविर से आमजन को जोड़ने व उनकी समस्याओं का मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से समाधान करवाने की अपील की। उन्होने बताया कि इस बजट राहत कैम्प में आमजन को बजट की सभी सुविधा का लाभ एक छत ने नीचे मिलेगा। ओएसडी शर्मा ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर झूठ व भ्रम फैलाने का कार्य करती है। कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े युवाओं को इसी झूठ को बेनकाब कर आमजनता के सामने सच को लाने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 2023 पूरा साल चुनावी वर्ष रहेगा। उन्होंने इस साल में युवाओं को पूरी तरह से सक्रीय होकर अपनी ताकत झोंकने तथा कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों, आदर्शों, प्रदेश में संचालित की गई योजनाओं, आमजन को मिल रहे लाभ, करवाए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान के वर्षों पुराने इतिहास को फिर दोहराकर कांग्रेस की सरकार को पुन सत्तारूढ़ करना है। इस कार्य में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं को संकल्प के साथ कार्य करने तथा भाजपा के झूठ को सभी के सामने लाने एवं कांग्रेस को पुन सत्ता पर काबिज करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनावी साल में युवाओं को वर्चुअल की बजाय एक्चुअल मोड पर कार्य करते हुए धरातल पर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। विधानसभा अध्यक्ष अश्विनी पारीक ने संबोधित करते हुए कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में सबसे अहम भूमिका कांग्रेस की रही है। अब लोकतंत्र व देश को बचाने में भी कांग्रेस ही अग्रणी रहेगी। उन्होंने लोकतंत्र व देश को बचाने एवं भाजपा को भगाने का आह्वान किया। 
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने कहा कि हमारा सौभाग्य हमे ऐसा लोक कल्याणकारी सोच रखने वाला मुख्यमंत्री मिला जो अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार के माध्यम से राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे है और जो भी योजना बनाई उसको धरातल पर उतारा है ऐसा मुख्यमंत्री मेने अपने जीवन नही देखा हमारा भी नैतिक दायित्व बनता है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद तक पहुंचा राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने का कार्य करें । इस मौके पर भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। पीयूष वर्मा,अमंन गिल ,राजेश गोदारा अशोक गोदारा संदीप ,देवेन्द्र भोभिया चंद्रकला नायक, किरण ,अजय ढील,करण सहारण सतवीर बुरड़क, प्रेम कुमार आदि उपस्थित रहे।