ईदगाह पहुंचे हजारों लोग, एक-दूसरे को गले लग कर बधाई दी, अमन चैन की दुआ

अलवर ब्यूरो रिपोर्ट। 

जिले भर में शनिवार सुबह से ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईदगाहों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। नमाज अता करने के बाद गले लग एक-दूसरे को बधाई देने में लगे हैं। जनप्रतिनिधि भी समुदाय के लोगों के बीच ईद पर देश में अमन चैन बने रहने की दुआ करने पहूुचे हैं। अलवर सदर शेर मोहम्मद ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे ईद की नमाज अता की गई। अलवर शहर के ईदगाह पर कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे का त्योहार है। जिसमें हर धर्म के लोग मुस्लिम भाइयों को बधाई देते हैं। इस दिन नमाज अता कर लोग देश में अमन चैन की दुआ मांगते हैं।

यह है मीठी ईद

इस ईद पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं। फिर खीर व सेवइयाँ तैयार करते हैं। इसके बाद दरुद लगाते हैं। फिर थोड़ी खीर से मुंह मीठा कर ईद पढ़ने जाते हैं। अब कल सुबह ईदगाहों में ईद की नमाज अता की गई।

दोपहर में घर-घर ईद मिलन

नमाज अता करने के बाद दोपहर में लोग एक-दूसरे के घर जाकर खीर खाकर बधाईयां देते हैं। गले लगते हैं। एक दिन पहले ही बाजारों में ईद की खरीदारी भी खूब हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ARwebTrack