श्रीगंगानगर - राकेश शर्मा 
मुख्यमंत्री आज आएंगे श्रीगंगानगर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरूवार 27 अप्रेल 2023 को एक दिवसीय दौरे पर श्रीगंगानगर आएंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार गहलोत लम्बी भटिण्डा (पंजाब) से गुरूवार को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे गणेशगढ (श्रीगंगानगर) पहुंचेंगे। गहलोत गणेशगढ में महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन करेंगे। 3.30 बजे गणेशगढ से रवाना होकर 3.45 बजे नई धानमण्डी पहुंचकर महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन करेंगे एवं रात्रि विश्राम श्रीगंगानगर में करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार 28 अप्रेल 2023 को श्रीगंगानगर से प्रातः 10.30 बजे हनुमानगढ के रवाना हो जाएंगे।