चित्तौड़गढ़ - गोपाल चतुर्वेदी 
राज्य सरकार कुशासन के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में  जनाक्रोश महा घेराव कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला कलेक्ट्रेट का महा घेराव कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
सुभाष चौक पर आयोजित जनसभा में अपने उद्बोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले साढे 4 सालों में पूरे प्रदेश में केंद्र की योजनाओं का नाम बदल कर उनका बजट हड़पने का काम किया गया है।  पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था धरातल पर आ गई है इसके अलावा महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। आतंकवादी गतिविधियां भी बढ़ी है जिसमें सरेआम बेकसूर लोगों को निशाना बनाया गया है और सरकार इन सभी गतिविधियों में लिप्त दोषियों को बचाने में लगी रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के संरक्षण में आतंकवादी गतिविधियां, भूमाफिया, बजरी माफिया के साथ अन्य माफिया भी पल रहे हैं। अब गूंगी बहरी और गरीबों के साथ छलावा करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल दिया है, प्रदेश सरकार की कमाई सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने में पूरी हो रही है और जो निशुल्क योजनाएं संचालित की जा रही है उसका सारा पैसा केंद्र सरकार की योजनाओं का पैसा है। जो सरकार अपनी योजनाओं का नाम देकर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बजट के समय की गई घोषणाओं की याद चुनावों से 4 महीने पहले क्यों आई? यही सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया गहलोत पिछले साढे 4 सालों में सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में रहे हैं। एक कुर्सी को बचाने में लगे रहे तो दूसरा कुर्सी पर बैठने की जुगत में लगा रहा। जिसके कारण पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था जहां धरातल पर रही। महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई। बेरोजगारों को रोजगार और भत्ता नहीं मिला और किसानों की कर्ज माफी का वायदा भी अभी तक पूरा नहीं हुआ। राजस्थान सरकार के मुखिया प्रदेश अध्यक्ष के दावों की पोल इस बात से खुलती हुए दिखाई दे रही है कि चुनावी 90% वायदे पूरे कर लिए गए हैं जो कि प्रदेश की आम जनता के साथ झूठ और फरेब की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरपीएससी की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने में सरकार के मंत्रियों अधिकारियों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। लेकिन किसी भी दोषी को अभी तक सजा दिलाने नाकाम साबित हो रही है।

चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 180 सीटे जीत कर सरकार बनाएगी और कांग्रेस कि सरकार की विदाई तय है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई अन्य वक्ताओं में  संबोधित किया।