जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।  

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के पांच भाजपा मंडलों के शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों की बैठक हुई। इस दौरान सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति, पन्ना प्रमुख के गठन से लेकर उनके कार्य व पार्टी में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो राष्ट्र निर्माण सर्व समाज के कल्याण के लिए काम कर रही है।

सक्रिय मंडलों को मिलेगी ग्रेडिंग

महामंत्री ने कहा कि विधानसभा संगठित पांच मंडलों का सक्रियता व काम के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। इसके तहत मई के प्रथम सप्ताह में मंडलों की ग्रेडिंग की सूची भेज दी जाएगी। उन्होंने 30 अप्रैल तक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने के निर्देश दी। मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश में किए गए आधारभूत निर्माण, गरीब कल्याण पर काम, बढ़ती जन भागीदारी, सुरक्षित भारत व सांस्कृतिक पुनरुत्थान यात्रा शुरू होने की बातें जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।

वहीं, राजस्थान में कांग्रेस राज में बढ़ रहे भ्रष्टाचार जंगलराज, अन्याय, अत्याचार, उत्पीड़न पेपर लीक सहित कई मुद्दों पर निशाना साधते हुए जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

जल्द ही शुरू होगा भाजपा सदस्यता अभियान

कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए चंद्रशेखर ने बताया कि जल्द ही भाजपा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत सभी वर्गों के लोगों को सदस्य बनाकर सर्व स्पर्शी पार्टी की नीति को साकार रूप दिया जाएगा। मन की बात के 1ृ00वें एपिसोड पर हर बूथ पर 100 लोग देखेंगे जिला अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड आएगा। इस पर पूरे जिले में हर बूथ पर कम से कम 100 कार्यकर्ता एपिसोड को देखेंगे। जिला प्रभारी सतवीर यादव ने आभार व्यक्त किया। बूथ संगठन संरचना जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बूथ संरचना के बारे में बताया।