अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।  

अजमेर में शुक्रवार को दरगाह बाजार के व्यापारियों के द्वारा 7 घंटे बाजार को बंद कर प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने प्रदर्शन कर दरगाह थाना पुलिस पर व्यापारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस के द्वारा उन्हें इसी तरह प्रताड़ित किया जाएगा तो सभी व्यापारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन बाजार को बंद कर दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

शुक्रवार को दरगाह बाजार दान मंडी व्यापारी एसोसिएशन से जुड़े सभी व्यापारियों के द्वारा बाजार को बंद कर प्रदर्शन किया गया। दरगाह बाजार धान मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश गिद्वानी ने बताया कि दरगाह थाना पुलिस के अधिकारियों द्वारा धान मंडी व्यापारी एसोसिएशन के दुकानदारों को आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है। पूर्व में भी एसपी सहित जिला कलेक्टर को लिखित में शिकायत देकर अवगत कराया गया। बार-बार शिकायत के बावजूद भी दुकानदार की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। प्रशासन का सहयोग करने के लिए बाजार की सुरक्षा के लिए व्यापारियों ने 24 कैमरे भी लगा रखे हैं।

लेकिन बावजूद व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके बाद सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया कि शुक्रवार को करीब 7 घंटे बाजार को बंद रखा जाएगा। आज सभी व्यापारियों ने बाजार को बंद रखा। अध्यक्ष गिदवानी ने कहा कि अगर उनकी मांग पर शीघ्र समाधान या काकार्यवाही नहीं हुई तो आने वाले दिनों में व्यापारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन बाजार को बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी दरगाह थाना पुलिस और अधिकारियों की होगी।