जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
यूनिटी इन डाइवर्सिटी थीम पर वोगस्टार युवा महिलाओं और फैशन डिज़ाइनर के लिए एक अनूठे फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट का आयोजन करने जा रहा है।  वोगेस्टार महिलाओं का एक समावेशी मंच जो उनको अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने में संलग्न है।  इस फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट का आयोजन 14 से 16 अप्रैल तक जयपुर के ली मेरिडियन होटल में किया जा रहा है।  पेजेंट के ग्रैंड फिनाले की विशेषता ये है कि इस फैशन वीक में सभी राज्यों से आये उभरते डिजाइनरों द्वारा बनाई गई उत्कृष्ट डिज़ाइन को ब्यूटी पेजेंट में भाग ले रही युवा प्रतिभागियों द्वारा रैंप पर प्रदर्शित किया जाएगा।  
इस फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है।  मिस वोगस्टार इंडिया और मिसेज वोगस्टार इंडिया के तहत तीन राष्ट्रीय विजेताओं को क्राउन पहनाया जाएगा। मिसेज वोगस्टार इंडिया को आगे फिर से दो समूहों में वर्गीकृत किया गया है पहलेसमूह में 18-35 आयु वर्ग की विवाहित महिलाएं भाग लेंगी जबकि समूह 2 उन महिलाओं के लिए होगा जिनकी आयु 36-50 वर्ष के बीच हैं। निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने और सभी आयु समूहों की महिलाओं को शामिल करने के उद्देश्य से मिसेज वोगस्टार इंडिया को दो वर्गों में बांटा गया है।  
मिस एंड मिसेज वोगस्टार इंडिया 2023 और वोगस्टार फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले अपनी तरह का पहला आयोजन है जहां सभी राज्यों के 700 प्रतिभागियों को विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा छह महीने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित किया गया है। इसके लिए जहाँ एक ओर, स्क्रीनिंग राउंड प्रतियोगिताओं के दौरान राज्यों में प्रतिभागी महिलाएं सौंदर्य आइकन बनने के लिए रूढ़िवादिता को तोड़ कर नए आयाम स्थापित करती नज़र आयी।  वहीं दूसरी ओर, प्रतिभाशाली डिजाइनर ग्रैंड फिनाले में भारत के बहुसांस्कृतिक पहलू को प्रदर्शित करने के लिए प्रयासरत हैं और डिज़ाइन में कई प्रकार के प्रयोग कर रहे हैं। ग्रैंड फिनाले फैशन शो एलिसन वुडहैम द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा। एलिसन को फैशन उद्योग में 20 साल का अनुभव है और उन्होंने सब्यसाची, डिओर , अनामिका खन्ना और अन्य शीर्ष डिजाइनरों के लिए शो किए हैं।
फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट की अनूठी अवधारणा पर अधिक प्रकाश डालते हुए, वोगस्टार की संस्थापक कीर्ति चौधरी ने कहा, “मैं हमेशा से ब्यूटी पेजेंट उद्योग के मौजूदा मानदंडों को चुनौती देना चाहती थी, जो मेरी राय में  बहुत पुराने और पक्षपातपूर्ण हैं। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए महिलाओं को एक निश्चित आकार, रंग या आकार में होने का नियम रहा है।  आज समय आ गया है कि हम महिलाओं की सराहना उनकी बाहरी सुंदरता को देख करना बंद करें। मेरा उद्देश्य लोगों को यह एहसास कराना है कि सभी महिलाएं  किसी भी आकार, त्वचा के रंग और उम्र  के साथ सुंदर हैं। वोगस्टार 2023 देश भर की महिलाओं को समान अवसर देता है कि वो अपने आप को पहचाने और अपनी क्षमताओं के  अनुसार सफलता हासिल करें।"
वोगस्टार टीम में सभी महिला सदस्य शामिल हैं जो इस विश्व को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने के अपने उद्देश्य में विश्वास करती हैं।  स्कैनिंग राउंड के दौरान, वोगस्टार को 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की 1200 महिलाओं से पंजीकरण प्राप्त हुआ, जो समाज में अपनी पहचान बनाना चाहती थीं। पंजीकरण के बाद, संगठन ने प्रत्येक क्षेत्र से एक विजेता का चयन करने के लिए सभी राज्यों में सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की।  वोगस्टार ने अलग-अलग शहरों से चुने गए इन 700 उम्मीदवारों को भी प्रशिक्षित किया इनमें से 200 विजेताओं को जयपुर में ग्रैंड फिनाले के दौरान सम्मानित किया जाएगा। हैरी खोसला, प्रोजेक्ट हेड, मिस एंड मिसेज़ वोगस्टार इंडिया ने कहा, "मेरा दृढ़ विश्वास है कि महिलाएं जैसी हैं वैसी ही खूबसूरत हैं और अपनी क्षमताओं को पहचानने और सफलता हासिल करने के लिए समान अवसरों की हकदार हैं। वोगस्टार 2023 महिलाओं को समान उपलब्ध कराने और उन्हें दुनिया के सामने लाने में मदद करने के लिए कार्यरत है। मुझे ख़ुशी है कि मैं इस संगठन का हिस्सा हूँ और महिलाओं के लिए कार्य कर रही हूँ। "
इसके साथ वोगस्टार ने फैशन वीक में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए देश भर से नवोदित और उभरते हुए फैशन डिजाइनरों को भी आमंत्रित किया। 30 चयनित डिजाइनर ग्रैंड फिनाले के लिए एक उत्कृष्ट संग्रह बनाने के लिए सलग्न हैं।