कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।
कोटा शहर के छावनी इलाके में न्यू ईयर की तैयारी के क्रम में गुब्बारों में गैस भरने के दौरान विस्फोट हो गया। जिसमें एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे पुलिस व स्थानीयों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही बताया गया कि इस हादसे में जख्मी शख्स का एक हाथ शरीर से अलग हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोहे के भारी-भरकम सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए और वो कई हिस्सों में बट गया।विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि उसके एक हाथ और पैर पर गंभीर रूप से चोट आई है। बताया जा रहा है कि उसके एक हाथ की पूरी हड्डियां टूट गई हैं। साथ ही एक हाथ शरीर से अलग होकर दूर गिर जा गिरा।गुमानपुरा थाना पुलिस के मुताबिक यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। छावनी तेलिया के महादेव मंदिर के पास रहने वाले 50 वर्षीय हंसराज साहू गुब्बारों में हवा भर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोहे के भारी-भरकम सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए और वो कई हिस्सों में बट गया। साथ ही वो घटनास्थल से कुछ फीट दूर जाकर गिर गया।