चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेदिया तथा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग चित्तौड़गढ़ सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरीया ने उनका स्वागत किया। अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे बस्ती संपर्क अभियान के तहत वे चित्तौड़गढ़ पहुंचे यह बस्ती संपर्क अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर यह अभियान 17 सितंबर से 6 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। जिसमें केंद्र सरकार की अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में तथा राजस्थान सरकार की विफलताओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने कहा कि देशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। देश भर की 75000 बस्तियों में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जा रहा है तो साथ ही प्रदेश सरकार की विफलताओं के बारे में भी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अनुसूचित जाति पर अत्याचार बढ़े हैं तथा उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जेदिया ने कहा कि आजादी के बाद ऐसी जंगल राज वाली सरकार नहीं देखी। जिसमें अनुसूचित जाति पर इतने अत्याचार हुए हो दलित परिवारों व उनकी बच्चियों को टारगेट किया जा रहा है पर गहलोत सरकार खामोश है।